फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया किशोरी से दुराचार

Thu, 14 Apr 2016 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वार्ड-11 की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की से दुराचार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी का साथ पड़ोस में रहने वाली महिला ने दिया। हालांकि, घटना दो फरवरी की है, लेकिन पीड़िता ने 12 अप्रैल को अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे थाने ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो फरवरी को पीड़ित लड़की घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला उसके पास आई। आरोपी लड़की को बहाने से वह अपने घर ले गई। वहां पहले ही आरोपी कमरे में बैठा था। आरोप है कि महिला ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। साथ ही इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

डर के मारे लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन, कुछ दिन बाद लड़की हालत खराब हो गई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। थाना मुखी भगवंत सिंह ने बताया कि एएसआई अमरीक सिंह ने लड़की के बयान दर्ज कर लिए है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ पीड़िता का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया। दोनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें