शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बुधवार शाम फेज-1 में कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रुपये ले गए। कार मालिक दविंदर शर्मा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। वहीं, थाना फेज-1 के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, फेज-1 स्थित शर्मा मोटर्स के मालिक दविंदर शर्मा बुधवार शाम लड़ाई झगड़े के एक मामले में शिकायत देने के लिए थाना फेज-1 आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर बुधवार सुबह एक गाड़ी ठीक होने आई थी। इसका बिल 11 हजार रुपये बना था। गाड़ी ठीक होने पर गाड़ी मालिक ने कहा कि उनकी जेब में इतने पैसे नहीं है। ऐसे में आप अपना एक आदमी मेरे साथ भेज दो। वह पैसे लेकर वापस आ जाएगा। जब उन्होंने अपना आदमी उस व्यक्ति के साथ भेज तो कार मालिक ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही उसके मुलाजिम को बाइक पर दुकान छोड़ने पहुंच गए। इस दौरान उनकी उस व्यक्ति से बहस हो गई। बहस कर रहे युवक ने बताया कि वह पुलिस वाले का बेटा है। साथ ही अगर मुंह बंद नहीं किया तो उन्हें घातक परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद वह लड़का बाइक छोड़कर भाग गया। जब वह थाने में शिकायत देने आए तो पुलिस वालों ने कहा कि लड़के की बाइक को थाने ले आओ। जब वह थाने से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा पड़ा था। कार की अगली सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। उन्हें संदेह है कि उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।