फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में नाबालिग पर तेज हथियारों से हमला, गंभीर

Wed, 30 Mar 2016 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेन बाजार में कुछ युवकों ने एक नाबालिग लड़के पर हमला करके गंभीर रूप में घायल कर दिया। उसे  सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचारादीन सिमरणजीत सिंह (15) निवासी सिंघपुरा रोड ने बताया कि शहर के मेन बाजार में 5-6 नौजवानों ने उस पर तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया। उसने बताया कि हमलावरों में से दो को वह पहचानता है। जो कि उसके स्कूल के सीनियर विद्यार्थी है व अज्ञात नौजवानों ने उस पर लाठियों और तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया।

सिमरणजीत सिंह ने बताया कि बाजार में एकत्रित हुए दुकानदारों ने उसको छुड़ाया। इस दौरान सिमरणजीत सिंह के पिता बहादर सिंह और मां ने बताया कि यही नहीं बस बल्कि मारपीट करने वालों ने फेसबुक पर अब उनके लड़के को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसी दौरान पुलिस ने सिमरणजीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें