फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले सोते रहे, चोर ले गए सोने के गहने व नगदी

Wed, 22 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली
विज्ञापन
Car Thief
विज्ञापन
गांव दुसारना में चोरों ने एक कोठी को निशाना बनाते हुए वहां से सोने के गहने और 45 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए पीड़ित मास्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि बीती रात उनका परिवार अलग-अलग कमरो में सो रहा था। चोरों ने घर के पीछे की तरफ से दीवार फांदकर खाली कमरे को निशाना बनाया।
विज्ञापन


लवप्रीत सिंह ने बताया कि चोर घर के अंदर दाखिल होकर कमरे के पीछे की जाली से ग्रिल निकाल कर खिड़की की कुंडी खोल ली। इस तरह चोर कमरे में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

पीड़ित ने बताया कि सुबह उठकर उन्होंने देखा कि खिड़की उखड़ी हुई थी और कमरे में पड़ी अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा था। जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर में पडे़ 21 तोले सोने के गहने और 45 हजार की नगदी चोरी करके ले गए। पीड़ित ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी थी, इस कारण कुछ दिन पहले उन्होंने गहने बैंक के लॉकर से निकलवाए थे। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। एएसआई कमलजीत सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ में मंगलवार को हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी थी। इसका लाभ चोरों ने उठाया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से इस चोर गिरोह को तुरंत काबू किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें