मोहाली में नयागांव के दशमेश नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के बाहर खेलते हुए दो बच्चे अचानक गायब हो गए। काफी देर तक बच्चों के न लौटने से परिजनों ने पूरे गांव में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गांव में तलाशी अभियान चलाया, पर कुछ हाथ नहीं लगा। अब पुलिस ने हरकत में आते हुए सीमाएं सील कर दी हैं और लोगों से सहयोग की अपील की।
मोहाली सीआईए टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। गायब हुए बच्चों के नाम राज और नेहा बताए जा रहे हैं। नेहा की उम्र 5 साल और राज की उम्र 2 साल है। बच्चों के इस तरह गायब हो जाने से लोगों में दहशत हैं, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।