फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर की बोतल से सिटी पैलेस होटल के संचालकों पर हमला

Mon, 09 May 2016 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के एक युवा इंजीनियर ने फेस-1 मोटर मार्केट स्थित होटल सिटी पैलेस के दो संचालकों पर बीयर की बोतल से हमला कर जख्मी कर दिया। घायलों को मोहाली के फेस-6 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है(
विज्ञापन


फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन होटल सिटी पैलेस के संचालक गुरुप्रसाद सकलानी और सुभाष चंद्र खंडूरी ने बताया कि हमलावर युवक जम्मू-कश्मीर निवासी बृजमोहन उनके होटल के कमरा नंबर 410 में लंबे समय से ठहरा हुआ था। वह काफी समय पहले बृजमोहन को कमरा खाली करने का अल्टीमेटम दे चुके थे, जिसके बाद काफी मुश्किल से उसने 29 अप्रैल को होटल से चेक आउट कराया गया था। इसके बावजूद वह पिछले सात दिन से लगातार होटल में आकर माहौल खराब कर रहा था। रविवार को सुबह आकर उसने दोबारा हंगामा किया था, जिसके बाद उन्होंने फेज-1 पुलिस को बुलाया। पुलिस उसने अपने साथ थाने ले गई थी। इसके बाद वह फिर से उनके होटल में आ गया।
घायल सकलानी और खंडूरी के मुताबिक, दोपहर को अचानक होटल पहुंचे बृजमोहन ने उनके ऊपर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं हमले के बाद शोरगुल और चीख पुकार की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा और बृजमोहन को मौके पर ही दबोच लिया। होटल स्टाफ ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है। थाना फेस-1 के सहायक उपनिरीक्षक पलविंद्र सिंह के मुताबिक, उन्हें घटना की शिकायत मिली है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस विवाद के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आनलाइन कारोबार से जुड़ा है
होटल सिटी पैलेस के संचालकों के मुताबिक जिस युवक ने हमला किया, उसने अपने आपको बीटेक पास इंजीनियर बताया था। यहां से वह इंटरनेट के जरिए आनलाइन कारोबार करता था। लेकिन क्या कारोबार करता है, इसकी उन्हें जानकारी उन्हें नहीं है।

छह माह से होटल में रह रहा था बृजमोहन
सिटी पैलेस के कमरा नंबर 410 में बृजमोहन पिछले छह माह से तीन अन्य लोगों के साथ रह रहा था। यहीं से वह अपना कारोबार चलाता था। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी सुभाष चंद्र खंडूरी और उत्तराखंड के ही चंबा निवासी गुरुप्रसाद सकलानी ने इस होटल को एक साल से ठेके पर ले रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें