फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी कार चालकों ने कार में मारी टक्कर

Mon, 18 Apr 2016 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
इसी गाड़ी में था सपा सांसद का पुत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पटियाला रोड पर शनिवार देर रात लुधियाना निवासी दो शराबी कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में टल्ली कार सवार युवकों ने एक कार में टक्कर मारी और कार चालक की पिटाई कर दी। जब मामले की जांच करने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा तो युवकों ने उसे साथ भी बदसलूकी की। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि हरप्रीत सिंह (30) निवासी लुधियाना अपने दोस्त जसविंद्र सिंह (32) निवासी गिल चौक (लुधियाना) कार में सवार होकर पटियाला से जीरकपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान जब वह पटियाला रोड पर एकेएम पैलेस के पास पहुंचे तो शराब के नशे में उन्होंने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई व चालक अनंत कुमार निवासी जरनैल एनक्लेव फेज-2 भबात सड़क बाल-बाल बच गए। उसने इसका विरोध किया तो दोनों ने अनंत कुमार के साथ मारपीट की। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जांच के लिए जब हवलदार सतपाल मौके पर पहुंचे तो दोनों युवकों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हाेंने बताया कि आरोपी नशे में इतने टल्ली थे कि पूरी रात पुलिस स्टेशन में भी हंगामा करते रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह प्रॉपर्टी का कारोबार करता है, जबकि जसविंद्र की कपड़े की दुकान है। देर शाम दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें