फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंकयार्ड डिस्को क्लब में रात डेढ़ बजे तक पार्टी चलने का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंकयार्ड डिस्को में रात डेढ़ बजे तक पार्टी चलने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मालिक बोले, मेरे खिलाफ साजिश रचते हुए वायरल किया गया फर्जी वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। मोहाली जिले की डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने शहर के अंदर डिस्को क्लबों में देर रात तक पार्टियां आयोजित करना बैन किया है, लेकिन कुछ क्लब मालिक अधिकारियों को धोखे में रखकर देर रात तक पार्टी आयोजित कर रहे हैं। साथ ही रात 12 बजे के बाद लोगों को शराब तक सर्व की जा रही है। यह मामला अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित जंकयार्ड नामक डिस्को क्लब से जुड़ा है। वहीं क्लब के मालिक के मुताबिक उनके खिलाफ साजिश रचते हुए फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित ग्लोबल बिजनेस पार्क के अंदर तीन डिस्को क्लब हैं। ग्राउंड फ्लोर पर होप हाईवेज, पहली मंजिल पर जंकयार्ड और चौथी मंजिल पर अलमाज क्लब शामिल हैं। बीते दिनों एक्साइज विभाग ने शिकायत के आधार पर अलमाज और होप हाईवेज नामक क्लब प्रबंधकों के खिलाफ नियमों की उल्लंघना करने पर उनका लाइसेंस एक महीने के लिए रद्द किया जा चुका है। वहीं, सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बताया गया कि जंकयार्ड डिस्को क्लब देर रात डेढ़ बजे तक खुला हुआ है, जिसके अंदर युवा म्यूजिक की धुनों पर डांस कर रहे हैं। उस पार्टी में मौजूद एक नौजवान अपने मोबाइल में उस जश्न की वीडियो बना रहा है, जिसमें क्लब मालिक के पार्टनर हैरी अपने साथियों के साथ शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ऐसा मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर किसी क्लब मालिक ने ऐसा किया है तो उसकी जांच की जाएगी।
- पवन शर्मा, एसएचओ

कोट्
कुछ लोग निजी फायदे के लिए मेरे और मेरे बिजनेस के खिलाफ साजिश रचते हुए ऐसी फर्जी वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। यह सरासर गलत है। रविवार को उनके क्लब में कोई पार्टी आयोजित ही नहीं की गई तो वीडियो कहां से बन गया। वीडियो को अगर गौर से देखें तो उसमें 2 अलग-अलग क्लबों के अंदर के दृश्य को जोड़कर वायरल किया गया है। जिसने भी ऐसा किया हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
- अजीतपाल सिंह, मालिक, जंकयार्ड डिस्को क्लब, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें