फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर सोये जेई पर ांत को पत्नी ने किया बेसबॉल डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने सोए पति पर किया हमला, बाथरूम में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन

सिरसा। पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत एक जेई पर सोमवार रात उसकी पत्नी ने बेसबाल बैट से हमला कर दिया। हमले के समय जेई सोया हुआ था। पत्नी द्वारा एकदम से किए गए हमले में जान बचाने के लिए वह बाथरूम में घुस गया और अंदर से कुंडी लगा ली। पत्नी डंडा लेकर बाथरूम के बाहर खड़ी होकर जान से मारने की धमकी देती रही। जान बचाने के लिए जेई ने शोर मचाना शुुरू कर दिया। इसके बाद महिला घर से चली गई। हमले में घायल हुए जेई को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। जानकारी के अनुसार अजय विहार निवासी 52 वर्षीय परमजीत सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर जेई कार्यरत है। रविवार को उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। रात को परमजीत सिंह सोया हुआ था। करीब दस बजे उसकी पत्नी ने उस पर बेसबाल बैट से उस पर हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले के बाद जान बचाने के लिए परमजीत बाथरूम में घुस गया। इसके बाद उसने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग घर में आ गए। इसके बाद हमले में घायल परमजीत को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार सुबह घटना की सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी गई तो एएसआई बलवान अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि घायल परमजीत का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। घायल ने अपनी पत्नी पर हमले का आरोप लगाया है। जेई परमजीत पीडब्लयूडी विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है। उसका बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें