कैंटर में दस किलो भुक्की लेकर जाते दो दबोचे
खरड़। पुलिस ने 10 किलो चूरा पोस्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के एएसआई अवतार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक टाटा कैंटर को रोककर चेकिंग की तो ड्राइवर सीट के पीछे छुपा कर रखा गया एक प्लास्टिक का थैला मिला। तलाशी लेने पर इसमें से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने ड्राइवर सतपाल तथा कंडक्टर लिशकारा दोनों निवासी जुझार नगर थाना बलौंगी को गिरफ्तार कर लिया। दोनो को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से दोनों को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया।
फोटो कैप्शन- डीएसपी खरड़ आफिस में आरोपियों को पेश करती हुई पुलिस।
फोटो नंबर- 23 खरड़-फोटो नंबर 04