कंकरखेड़ा। सिंधावली निवाली मो. नसीब पुत्र मो. अतीक सिंचाई विभाग में काम करते हैं। उनके बड़े भाई मुजीबुर्रहमान आर्मी में सूबेदार हैं। मो. नसीब ने बताया उनका भाई मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य छत पर सोए हुए थे। इस दौरान चोर घर में घुस आए और ऊपरी मंजिल पर बने कमरों से 28 हजार रुपये, करीब 16 तौले के सोने के जेवरात, 80 तौले चांदी के जेवरात, दो मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये का सामान ले गए। शोभापुर चौकी इंचार्ज का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।