फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस के घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस के घर से नकदी और नल ले गए चोर
विज्ञापन

सोहाना थाने में केस दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीनियर आईएएस के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर घर से नल, जनरेटर की बैट्री और करीब 68 हजार की नकदी ले गए। इस संबंध में सोहाना थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

फुटहिल सोसायटी न्यू चंडीगढ़ निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तिलक राज सारंगल ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-114 स्थित आंसल सोसायटी में उनका 870 नंबर मकान है। वे खुद वहां पर नहीं रहते हैं। इस मकान पर वे कभी-कभी आते हैं। कुछ दिन पहले जब वे इस मकान में आए तो देखा कि नल और अन्य सामान गायब हैं। गहनता से जब घर में देखा तो जनरेटर की बैट्री और अलमारी से 68 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में धारा 380 व 457 के तहत केस दर्ज किया है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह का केस आ चुका है। जब मोहाली से रिटायर एक सीनियर अधिकारी विदेश में अपने परिवार के पास गए थे। इसके बाद उनके मकान में चोरी हो गई थी। इस दौरान उनके साले ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें