मोहाली। फेज-7 में रविवार देर रात उस समय माहौल गर्मा गया। जब दो दो पीसीआर कर्मियों से एक फॉरच्यूनर कार चालक उस समय उलझ गया जब उससे देर रात वहां बैठने का कारण पूछा। इस पर जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मौके की वीडियो तक बना ली थी। आखिर युवक ने सोमवार को थाने में पहुंचकर पुलिस कर्मियों से माफी मांग अपना पीछा छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक पीसीआर कर्मी शमशेर सिंह व रमनदीप सिंह रविवार की रात को गश्त पर थे। तभी फेज-7 की पार्किंग में एक फॉरच्यूनर कार खड़ी हुई थी, जिसमें दो युवक बैठे हुए थे। कार चालक शहर के एक नामी होटल मालिक का बेटा बताया जा रहा है। कर्मियों ने जब कार चालक से जाकर देर रात तक बैठने का कारण पूछा तो कार चालक युवक पुलिस कर्मियों से उलझ पड़ा और पुलिस कर्मियों के शिनाख्ती कार्ड मांगने लगा। जब कर्मियों ने उसे कार्ड भी दिखा दिए तो फिर भी वह शांत नहीं हुआ और बहसबाजी करता रहा। उसे गाड़ी सहित पुलिस थाना मटौर में पहुंचा दिया गया जहां पर आज सोमवार को उसने माफी मांग कर पीछा छुड़वाया।