फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर रेप का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर रेप, केस दर्ज
विज्ञापन

मोहाली। शादी के नाम पर झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सोहाना पुलिस ने परमिंदर सिंह नामक युवक पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी और लड़की की बहन दोस्त थी। ऐसे में आरोपी और उसकी आपस में जान पहचान हो गई थी। इसी बीच आरोपी ने उसे शादी का प्रपोजल दिया। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। हालांकि परिवार वाले इसको लेकर सहमत नहीं थे। इसके बाद उसने सारी बात आरोपी को बताई। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता का आरोप है कि परमिंदर सिंह ने उसे पटियाला समेत विभिन्न जगह ले गया। जहां पर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। थाने के एसएचओ राजन परमिंदर सिंह बराड़ ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें