फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस मिले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। बटौली मीरपुरा संपर्क मार्ग के नजदीक जड़ौत की जमीन से सोमवार दोपहर को लावारिस मिले व्यक्ति के गले-सड़े शव की मंगलवार को पहचान हो गई। यह शव 52 वर्षीय करमजीत पुत्र स्व. जगीर सिंह वासी ठोल, नजदीक इस्माइलाबाद, हरियाणा का निकला, जो एक हफ्ता पहले कार की टक्कर से जख्मी हो गया था। इस बारे में थाना इस्माइलाबाद में अज्ञात आल्टो कार चालक के खिलाफ 23 अप्रैल को मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन

एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि करमजीत के भाई गुलजार व बेटा अमीर खान गांव ठोल से यहां पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान करने के बाद बताया कि करमजीत 23 अप्रैल की सुबह साइकिल पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे। करीब साढ़े 7 बजे ठोल के बस स्टैंड पर एक आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मारी। भीड़ जमा होने से पहले ही कार वाले बुरी तरह जख्मी करमजीत को अस्पताल पहुंचाने के बहाने अपनी कार में डालकर अंबाला की ओर ले गए। बाद में न करमजीत का पता चला, न कार वालों का। इसके बाद सोमवार को शव गली-सड़ी हालत में मिला। शव की पहचान चाहे हो गई है, परंतु उसका पोस्टमार्टम ठोल के नजदीक इस्माइलाबाद के सिविल अस्पताल में ही होगा। फिलहाल, लालडू पुलिस ने शव की बरामदगी डालकर उसे इस्माइलाबाद पुलिस को सुपुर्द करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें