फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर पर नकली एसी लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते किशनपुरा में एक बिल्डर पर फ्लैटों में एक कंपनी के नकली मार्का लगे एसी लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी अधिकारियों से साथ दबिश देकर 4 नकली एसी बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एयरकंडीशन बनाने वाले लॉयड कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि लंबे समय से उनकी कंपनी का नाम खराब करने के लिए कोई व्यक्ति नकली एसी बनाकर मार्केट में सप्लाई कर रहा है। उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि किशनपुरा में बनने वाले मन्नत स्क्वेयर में उनकी कंपनी के नकली मार्का के एसी लगाए जा रहे हैं। बुधवार को कंपनी अधिकारियों सहित ढकोली थाना पुलिस ने मन्नत स्क्वेयर किशनपुरा में दबिश देकर फ्लैट्स में उनकी कंपनी के लगे 4 नकली एसी यूनिट बरामद किए। इन स्प्लिट एसी की यूनिट्स पर लगे कंपनी के बारकोड नकली थे। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि ऐसे नकली एसी कभी भी फट सकते हैं और अगर कोई ऐसी दुर्घटना घटती है तो इससे कंपनी का नाम खराब होगा, इसलिए कंपनी को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

मन्नत स्क्वेयर के मालिक बोले- उन्होंने किसी से खरीदे हैं एसी, उनका कोई कसूर नहीं
मन्नत स्क्वेयर के मालिक गौतम मित्तल ने कहा कि उन्होंने तो उक्त एसी किसी से खरीदे हैं, जिसमें उनका कोई कसूर नहीं। जबकि मनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में कोई उनकी कंपनी के नकली एसी बाजार में बेच रहा है। वहीं, गौतम मित्तल से बिल की मांग की गई थी, लेकिन वे मौके पर बिल नहीं दिख सके। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि फिलहाल कंपनी द्वारा मिली शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही बिल्डर को एसी बेचने वाले विक्रेता को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें