फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रोकी तो मिली आठ पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब की आठ पेटियों समेत गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राजन परमिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एएसआई दीपक राणा ने पुलिस पार्टी समेत खानपुर टी प्वाइंट कैप्टन चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार नंबर एचआर-70-9062 का चालक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और कार को तेज रफ्तार में भगा ले जाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने कार चालक को काबू करके जब कार की तलाशी ली तो कार से अवैध शराब आठ की पेटियां बरामद र्हुइं। कार चालक पुलिस को शराब का परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी सुपिंदर सिंह (20) पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव लखनौर जिला मोहाली को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई दीपक राणा ने बताया कि आरोपी को वीरवार को खरड़ अदालत में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें