फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालिका का शव तालाब में उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के गौरा के शिवराजपुर मजरे से मंगलवार की शाम घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हुई चार वर्षीय बालिका का शव बुधवार की सुबह घर के बगल में स्थित एक तालाब में उतराया मिला। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

शिवराजपुर निवासी जेठू बिंद की चार वर्षीय पुत्री खुशी मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गई। देर तक बालिका नहीं दिखी तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले लेकिन वह नहीं मिली। बुुधवार की सुबह खुशी का शव घर के बगल स्थित तालाब में उतराया मिलने की खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। चर्चा है कि खेलते खेलते तालाब में चली गई और डूबने से मौत हो गई परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशांत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें