फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा महाकरोड़पति के नाम पर ठग्गी का नया पैंतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा महाकरोड़पति के नाम पर ठगी का नया पैंतरा
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लाखों रुपये जीतने का वायस संदेश व्हाट्सएप पर भेजा जाता है
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। सोशल मीडिया पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले नए गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गिरोह लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर कौन बनेगा महाकरोड़पति प्रतियोगिता में लाखों रुपये जीतने का झांसा देकर उनको अपने जाल में फंसाता है। व्यक्ति को लाटरी में लाखों रुपये जीतने का भरोसा दिलाने के लिए वायस संदेश भेजा जाता है कि आप मैसेज पर भेजे गए नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर लें और संबंधित व्यक्ति के दिए गए नंबर पर उससे बात करके जीती गई ईनाम की राशि को प्राप्त करने का ढंग समझ लें। ऐसा ही एक मैसेज बीते दिनों यहां के रविंद्र वैष्णव को विदेशी नंबर से आया था कि प्रतियोगिता की लाटरी नंबर 4499 के माध्यम से आप 25 लाख रुपये जीत गए हैं और एसबीआई के द्वारा यह राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह भी बोला गया कि आप लाटरी इंचार्ज स. हरजीत सिंह के मोबाइल नंबर पर बात करके उक्त राशि को प्राप्त करने का ढंग समझ लें। इस मैसेज में अमिताभ बच्चन की आवाज में ईनाम जीतने की पूरे परिवार को बधाई भी दी गई है, लेकिन जब मैसेज भेजने वाले नंबर पर काल की तो वह नंबर बंद पाया गया और जब बताए गए व्यक्ति के फोन नंबर पर काल की तो वह पाकिस्तान के दामू सेठ रथ के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया।
विज्ञापन


किसी के प्रलोभन में न आएं
डेराबस्सी थाना अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि यह सरासर धोखेबाजी है। आम जनता को इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वहीं, डीएसपी सिमरनजीत सिंह ने कहा कि यह साइबर क्राइम करने वाले लोग हैं जो जनता को गुमराह करके उनसे ठगी करते हैं। लोगों के लिए सलाह है कि इस तरह की किसी प्रलोभन में न आएं और न ही ऐसे माबाइल नंबर अपने मोबाइल में रजिस्टर करें और किसी को भी अपने आधार नंबर ओटीपी या बैंक खाते के बारे में जानकारी न दें। अगर किसी से इस तरह की ठगी होती है तो वह तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें