फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को पीटने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को पीटकर भागने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सोमवार शाम फेज-6 की लाइट प्वाइंट पर आरोपी ने की थी मारपीट
मोहाली।
फेज-1 के गुरुद्वारा साहिब से घर लौट रहे एक बुजुर्ग पर सोमवार को फेज-छह में बाइक सवार ने हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार के रूप में हुई है। चौकी फेज-6 के इंचार्ज मंड ने इसकी पुष्टि की है। फेज-6 के चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह मंड ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर एक बुजुर्ग से युवक ने मारपीट की है। युवक की बाइक कब्जे में लेकर उसका एड्रेस पता किया गया, उसके बाद उसे दबोचा गया है। पुलिस को दी शिकायत में नरिंदर सिंह ने बताया कि वह फेज-1 के गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन करते हैं। सोमवार को शहीदी दिवस के कारण उन्हें गुरुद्वारे में सेवा करते हुए देरी हो गई थी। शाम में स्कूटर से घर जा रहे थे। जब वह फेज-6 की लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक खड़ी कर हेलमेट से उन्हें पीटने लगा। जिसे देख पास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। लोगों को वहां आते देख आरोपी युवक अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। बुजुर्ग चंडीगढ़ के सेक्टर-56 में रहते हैं और फेज-6 के ज्यादातर लोग उन्हें जानते हैैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें