नकली शराब बनाने की फैक्टरी मामले में एक आरोपी को काबू
- अदालत ने दो दिन के लिए रिमांड पर पुलिस को सौंपा
- आरोपी पंकज कुमार हरियाणा के सिरसा में इंदिरा कालोनी का निवासी है
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू। मुख्य मार्ग पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के निकट आबकारी व कर विभाग की ओर से पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी के मामले में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया हैं। जिसेे डेराबस्सी की अदालत में पेश करने पर पुलिस को 2 दिन का रिमांड मिला हैं। लैहली चौंकी इंचार्ज फुलचंद ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार पुत्र राजकुमार निवासी इंदिरा विकास कॉलोनी, वार्ड-11, सिरसा जो अभी वीआईपी रोड जीरकपुर में रह रहा था, के तौर पर हुई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उक्त मामले को लेकर गंभीरता से जांच में जुटी हुई थी, जिस के चलते उक्त व्यक्ति को पुलिस ने जीरकपुर से काबू किया हैं। पुलिस अब आरोपी से इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में व तैयार नकली अवैध शराब किस-किस जगह पर सप्लाई होती थी व बेची जाती थी सहित अन्य सवाल-जवाब पूछे जाएंगे।
लैहली चौंकी इंचार्ज ने बताया कि 14 नवंबर को आबकारी व कर विभाग ने दप्पर टोल प्लाजा के निकट से नकली अवैध शराब की फैक्टरी का पर्दाफाश किया था, विभाग ने मामला स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दिया था। फैक्टरी की जांच दौरान पुलिस को फैक्टरी मौजूद एक रजिस्टर में से हलफनामा मिला था। जिसमें किराएदार फैक्ट्री संचालक विक्रम खन्ना, भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी, नजदीक जेल ग्राउंड, टेलीफोन एक्सचेंज, सिरसा और पंकज कुमार पुत्र राजकुमार वासी सिरसा हरियाणा के नाम पर बना उक्त हलफनाम मिला था। पुलिस ने उक्त दोनों व्यक्तियों के अलावा उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज कर लिया था। इसके अलावा विभाग ने फैक्टरी में पड़े सामान को सील बंद कर स्थानीय पुलिस थाने में पहुंचाया दिया था।