फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों व गुरुद्वारों में चोरी करने वाले गिरफ्तार,आठ हजार रूपये भी बरामद

Sat, 08 Sep 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोहाना थाने की पुलिस ने स्पेशल नाके के दौरान दो ऐसे आरोपियों को दबोचा जो कई गुरुद्वारों की गोलक पर हाथ साफ कर चुके हैं। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिर्फ व गुरप्रीत सिंह रीठी निवासी सोहाना के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने आठ हजार रुपये भी बरामद किए हैं। सोहाना थाने के एसएचओ तिरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि उन्होंने गांव सेखनमाजरा के गुुरुद्वारा साहिब, मानकमाजरा, मौली बैद वान, संतेमाजरा व बाबा बाल्मीकि मंदिर सोहाना की गोलक तोड़ी थीं जिनसे चोरी किए चढ़ावे के आठ हजार बरामद हुए। आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें