फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के पिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों के पिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

खरड़। खरड़ निवासी साहिब सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस को दिए बयान में मां हरभजन कौर ने कहा है कि उसका बेटा साहिब सिंह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। हरभजन कौर ने बहू पर बेटे को परेशान करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के समय दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच बहसबाजी हो गई थी, जिसे देखते हुए अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें