फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ट्रक छोड़कर भागा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर शराब का ट्रक छोड़कर भागा, काबू
विज्ञापन

मोहाली। अवैध तरीके से 200 पेटी शराब नाके पर छोड़कर भागे ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मेजर सिंह निवासी मुकेरिया के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी दीप कमल सिंह ने इसकी पुष्टि की। यह घटना 30 जून की रात है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कैंटर में चंडीगढ़ से शराब भरकर ले जाई जा रही है। नाकाबंदी के दौरान जब इस कैंटर को काबू किया गया तो ड्राइवर समेत अन्य कारिंदे भागने में कामयाब हो गए। कैंटर में 200 पेटियां शराब बरामद हुई थी। पुलिस की ओर से इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मेजर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें