रोहतक के ध्यानार्थ
डेराबस्सी में अवैध माइनिंग के आरोप में चार गिरफ्तार
तीन वाहन जब्त, अलग-अलग तीन केस दर्ज किए
डेराबस्सी। पुलिस ने अवैध माइनिंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन वाहन भी जब्त किए हैं। चारों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी मोहिंदर सिंह ने बताया के बीएलईओ की शिकायत पर कर्म सिंह वासी फतेहगढ़ को और मेहर सिंह वासी सारिक यमुनानगर के खिलाफ केस दर्ज कर एक ट्रक जब्त किया गया है। दूसरा मामला एएसआई नरेंद्र कुमार ने काशीनाथ पुत्र प्यारा सिंह हरभजन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, सभी वासी अंबाला के खिलाफ दर्ज किया है। तीसरा मामला बिना नंबर की एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर उसके चालक गुरचरण सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी गांव बरोड़ा के खिलाफ दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया की अवैध माइनिंग के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत दिन-रात चौकसी बरती जा रही है। इसमें पुलिस के अलावा एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग, रेवेन्यू विभाग और माइनिंग विभाग के कर्मचारी की संयुक्त टीमें हिस्सा ले रही हैं।