ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर केस दर्ज
कुराली। पुलिस ने सिसवां रोड पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसके चालक पर केस दर्ज कर किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद ईंट से भरी बिना नंबर प्लेट वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी, जिसमें क्षमता से अधिक लोड किया गया था। इसकी ऊंचाई भी बहुत ज्यादा थी। इस दौरान ट्राली की तिरपाल के रस्से खुलने के कारण ईंट रोड़े सड़क पर गिरने लगे थे। इस बारे में जब चालक को पता चला तो उसने ईंट रोड़ो को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान इस संबंधी पुलिस को सूचना मिली। ट्रैफिक इंचार्ज और थाना सदर के एसआई के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कार्रवाई करते हुए चालक हरविंद्र सिंह वासी चोलटा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।