फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही दोबारा शुरू किया कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
1.20 क्विंटल भुक्की समेत एक काबू, दो फरार
विज्ञापन

एसटीएफ ने बूथगढ़ के पास गश्त के दौरान दबोचा तस्कर
आरोपी ट्रक से फोर्ड फिगो कार में रख रहे थे भुक्की
अंधेरे का फायदा उठाकर दो फरार, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेशल टास्क फोर्स ने ट्रक से फोर्ड फिगो कार में एक क्विंटल बीस किलो भुक्की लोड करते समय एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी अंधेेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान रजिंदर सिंह निवासी बिंदरख के रूप में हुई है। जबकि गुरतेज सिंह उर्फ तेजी और प्रेम सिंह निवासी ढकोरा खुर्द थाना कुराली की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों पर एसटीएफ ने मोहाली के फेज-4 स्थित थाने में एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसटीएफ का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
स्पेशल टास्क फोर्स रेंज के एआईजी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने डड्डूमाजरा रोड बूथगढ़ पर एक पंजाब नंबर का ट्रक खड़ा देखा। टीम आगे बढ़ी तो देखा कि कुछ लोग ट्रक से थैले उतारकर मोहाली नंबर की फोर्ड कार में रख रहे हैं। इस दौरान दो आरोपी एसटीएफ की टीम को देखते ही भाग गए। जबकि एक को एसटीएफ की टीम ने मौके से दबोच लिया। इस दौरान जब गाड़ियों की तलाशी ली गई तो एक क्विंटल बीस किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जेल से बाहर आते ही दोबारा शुरू किया कारोबार
पता चला है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी ड्रग तस्करी का केस दर्ज है। वह सजा भी काट चुका है। जेल से बाहर आते ही वह दोबारा इस कारोबार में लग गया। पुलिस ने अन्य जिलों व राज्यों की पुलिस को इस संबंध में अलर्ट भेजा है। ताकि उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल हो सके।

सप्लाई चेन तोड़ने में लगी पुलिस
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि अब उनकी कोशिश आरोपियों की सप्लाई चेन तोड़ने की है। ताकि इस खेल को जड़ से खत्म किया जा सके। एसटीएफ इनके ग्राहकों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


ट्रक चालक को पैसे के बदले देते थे भुक्की
जांच में सामने आया है कि रजिंदर सिंह राजस्थान से हजार रुपये किलो के हिसाब से भुक्की खरीदकर लाता था और उसे यहां पांच हजार प्रति किलो के हिसाब से बेचता था। उसने बताया कि जो आरोपी भागे हैं, वे ट्रक मालिक थे। वह उन्हें किराये में पैसे की जगह भुक्की देते थे। इसके बाद वह भुक्की बेच देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें