फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकी कार तो बरामद हुई पैंतीस पेटी वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाके पर रोकी कार तो बरामद हुई 35 पेटी वाइन
विज्ञापन

मोहाली। मटौर थाने की पुलिस ने फेज-तीन में एक माइक्रो टावर के पास से 35 पेटी वाइन समेत एक गाड़ी को काबू किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी ड्राइवर पर मटौर थाने में एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर में शराब की तस्करी काफी बढ़ गई है। दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस भी आने वाला है। ऐसे में शहर की सुरक्षा पुलिस की तरफ से काफी बढ़ा दी गई है। पुलिस की तरफ से पूरे शहर में रोजाना नाके लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत मटौर थाने की पुलिस ने फेज-तीन के एक माइक्रो टावर के नजदीक नाका लगाया हुआ था। तभी एक गाड़ी चंडीगढ़ साइड से आई। जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जैसे ही गाड़ी रोकी गई तो उससे 35 पेटी वाइन बरामद हुई। आरोपी पुलिस को इस संबंधी कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। पुलिस का कहना है कि शराब चंडीगढ़ से आ रही थी। उनकी तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें