फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
विज्ञापन

मोहाली। स्पाइस चौक से इंडस्ट्रियल एरिया जाते समय सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान निजी बस ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार काफी दूर जाकर खंभे से टकराया। हादसे के बाद फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक चालक सुनील (जो लखनोर का रहने वाला है) अपने घर जा रहा था। दूसरी ओर से आ रही बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक असंतुलित होकर एक खंभे से जा टकरा गई। खंभे से टकराने पर सुनील की टांग में फैक्चर आ गया। जख्मी हालत में उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने सुनील की टांग की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है सुनील की टांग टूट चुकी है और बस चालक अब तक नहीं आया है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें