फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग पड़ी भारी, चार अभिनेत्रियों समेत 33 लोग गिरफ्तार

Thu, 27 May 2021 12:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के जीरकपुर में बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग करना 33 लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया। हालांकि कुछ ही देर में सभी को जमानत भी मिल गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग करने के आरोप में चार अभिनेत्रियों समेत 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि कोरोना का कहर चरम पर है फिर भी लोग कोविड महामारी की परवाह के बिना नियमों की धज्जियां उड़ा कर फिल्मों की शूटिंग करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी बनूड़ में पॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार गिप्पी ग्रेवाल की ओर से इसी तरह एक फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। बनूड़ पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। गिप्पी ग्रेवाल और उनकी क्रू सदस्यों के पास शूटिंग की अनुमति नहीं थी।
 
जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड पर स्थित आइवेरी विला सोसायटी के फ्लैट नंबर 101 में करीब 35-40 लोग एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। यहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा था।
विज्ञापन

 
जीरकपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कुल 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें सूचना मिली थी कि वीआइपी रोड पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोग शूटिंग कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर यहां शूटिंग कर रहे 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्ता कर लिया। यहां किसी ने भी मास्क नहीं पहना था और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी ने जमानत ले ली है। जिस इमारत में शूटिंग चल रही थी, उसके मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें