फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े फार्म हाउस की हौदी में से 13 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़े फार्म हाउस की हौदी से 13 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने फार्म हाउस के मालिक की शिकायत पर शुरू की जांच
डेराबस्सी। कालेज रोड पर स्थित गांव हरीपुर कूड़ा में एक बंद पड़े फार्म हाउस की हौदी में से 13 पेटी शराब बरामद हुई है। फार्म हाउस के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फार्म हाउस के मालिक जसविंदर वर्मा निवासी डेराबस्सी ने बताया कि उसके पार्टनर ने आज उसे फोन पर सूचना दी कि फार्म हाउस में बनी हौदी में शराब की बंद पेटियां पड़ी हैं। जसविंदर ने इसकी शिकायत पुलिस दी। जसविंदर वर्मा ने कहा कि उसे शक है कि कोई व्यक्ति क्षेत्र में नाजायज शराब बेचने का धंधा करता है और शराब को बंद पड़े उसके फार्म हाउस में छिपाकर रखता है। एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन- फार्म हाउस की हौदी में से शराब बरामद करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें