सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
खरड़। नजदीकी गांव मदनहेड़ी के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह निवासी गांव मदनहेड़ी अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था इस दौरान गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने परमजीत सिंह के मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही परमजीत सिंह सिर के बल जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे गांव के ही पूर्व सरपंच रविंदर सिंह रवि नेे गंभीर रूप से घायल परमजीत सिंह को अपनी कार से सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर पीबी-65-एएस-5862 के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।