घर से उड़ाए 12 हजार रुपये व सोने के गहने
चंडीगढ़। शहर में सक्रिय अज्ञात चोर सेक्टर-52 निवासी एक महिला के घर से 12 हजार रुपये समेत सोने के गहने ले उड़े। चोरों ने वारदात को बीते सोमवार को अंजाम दिया। सूचना पर सेक्टर-36 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच करने समेत महिला से पूछताछ की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
युवक से मारपीट कर तोड़ा कार का शीशा
चंडीगढ़। सेक्टर-56 निवासी दीपक से बीती 22 तारीख को मारपीट कर उनकी स्विफट डिजायर कार नंबर (एचआर45सी-5233) का शीशा तोड़ने के तीन आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शाइन और दो अन्यों के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।