फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली में घर के बाहर सफाई कर रही महिला की चेन स्नैच कर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर सफाई कर रही महिला की चेन स्नैचिंग
विज्ञापन

आरोपी सीसीटीवी में कैद, कुराली में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। शहर में एक बार फिर बाइक सवार स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। स्नैचरों ने शनिवार को घर के बाहर सफाई कर महिला को अपना निशाना बनाया और उसकी चेन झपटकर फरार हो गए। महिला के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

स्वर्ण कौर पत्नी कृपाल सिंह ने बताया कि वह अपने घर के बाहर गली में सफाई कर रही थी, तभी एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था और वह बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा, जबकि पीछे बैठा युवक उसके पास आया और किसी के घर का पता पूछने लगा। जब वह पता बताने लगी तभी आरोपी मौका पाकर उसके गले से सोने की चेन झपटकर बाइक पर बैठ फरार हो गया। उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग इकट्ठे हुए तब तक झपटमार फरार हो चुके थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार झपटमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें