फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। थाना बलौंगी की पुलिस ने चार सौ ग्राम चरस समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना बलौंगी के एसएचओ ने बताया कि पुलिस पार्टी खरड़ मोहाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलौंगी बैरियर के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच मोहाली की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और अपना बैग वहीं छोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा परंतु पुलिस पार्टी ने उसे थोड़ी दूरी पर काबू कर लिया। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो बैग से चार सौ ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मदन दास निवासी गांव रतन जिला पश्चिम चंपारन बिहार को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके खरड़ अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें