फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडमाजरा में हुए हत्याकांड में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

मोहाली। तीन सौ रुपये की लेन-देन को लेकर हुए विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान देवानंद व भगवान दास (दोनों निवासी गांव बड़माजरा) के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएचओ बलौंगी मनफूल सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

गांव बड़माजरा में ठेकेदार देवानंद व उसके साथियों द्वारा एक व्यक्ति परशु राम पर रॉड से हमला कर दिया गया था। उसकी पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। पुलिस स्टेशन बलौंगी में पुलिस ने ठेकेदार देवानंद, भगवान दास, रतन, प्रेम चंद तथा दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें