घर के बाहर से बोलेरो ले गए चोर
खरड़। शहर से सोमवार देर रात घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी होने का मामला सामने आया है। बोलेरो मालिक नरिंदर सिंह अरोड़ा निवासी मकान नंबर 2769 नजदीक जैन मंदिर ने खरड़ सिटी पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, उन्होंने सोमवार रात करीब आठ बजे बोलेरो (नंबर पीबी-65-एन-6046) घर के बाहर खड़ी की थी। वाहन में कुछ जरूरी कागजात के अलावा जीप के सभी कागजात भी उसमें ही रखे थे। सुबह उठकर उन्होंने देखा तो घर के बाहर खड़ी जीप गायब थी। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन जीप न मिलने पर नरिंदर अरोड़ा ने खरड़ सिटी पुलिस में जीप चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।