फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार ने सड़क किनारे चाय की रेहड़ी में मारी टक्कर, महिला गंभीर जख्मी
विज्ञापन

चप्पड़चिड़ी रोड पर सेक्टर-91 के पास शनिवार सुबह हुआ हादसा
कार सड़क के दूसरे किनारे पहुंची, आखिर में लोहे की ग्रिल से टकराकर रुकी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में शनिवार दोपहर चप्पड़चिड़ी से मोहाली की तरफ आ रही सड़क पर हादसा हो गया। इस दौरान रांग साइड से आ रहे वाहन को बचाने में एक कार बेकाबू हो गई। उस कार ने सड़क किनारे चाय की रेहड़ी लगाने वाली महिला को चपेट मेें लिया। इस हादसे में महिला गंभीर जख्मी हो गई। इसके बाद बेकाबू कार सड़के किनारे लगी ग्रिल को तोड़ते हुए घुस गई। इस दौरान कार सवार दोनों लोग बच गए। मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कार चालक आलोक गोयल भी साथ गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे का है। जब चंडीगढ़ नंबर की वेरना कार चप्पड़चिड़ी की तरफ से आ रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-91 के पास पहुंची तो अचानक कोई वाहन आगे आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई। साथ ही सड़क के दूसरी साइड जमीन पर चाय का ठेला लगाने वाली महिला को अपनी चपेट में लिया। इस दौरान महिला के सिर व टांगों पर गंभीर चोटें आई। दूसरी तरफ बेकाबू कार सड़क किनारे डिवाइडर के ग्रिल को तोड़कर दूसरी साइड जाकर रुकी। इस दौरान जोर का धमाका हुआ। हादसे के बाद इलाके के लोग भी इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


सो गई इंसानियत, सब तमाशा देखते रहे
हादसे के बाद चाय का ठेला लगाने वाली महिला गंभीर जख्मी हो गई। महिला की सहायता के लिए कोई आगे नहीं बढ़ा। यहां तक की कोई पुलिस या एंबुलेंस को सूचित नहीं किया। महिला चेहरा ढककर दर्द से कराह रही थी। आखिर में एक युवक ने पुलिस को फोन किया, उसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

पहले हादसा होता तो कई लोग हो सकते थे शिकार
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा यदि पांच-सात मिनट पहले होता तो कई लोग कार की चपेट में आ सकते थे। क्योंकि कुछ समय पहले काफी लोग वहां पर बैठे हुए थे। जिन्होंने वहां पर बैठकर खाना खाया था।
विज्ञापन


दूध और अन्य सामान दूर दूर तक बिखरा
हादसे के बाद महिला द्वारा चाय के लिए रखा दूूूूध और अन्य सामान सड़क पर बिखर गया। यहां तक की गैस सिलेंडर दूर जाकर गिरा। इसके अलावा गल्ला भी काफी दूर जाकर गिरा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें