फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पर्स स्नैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सारंगपुर बैरियर पर महिला से पर्स छीनकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सारंगपुर बैरियर के नजदीक शनिवार को बाइक सवार दो युवक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने स्नैचरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सारंगपुर थाना पुलिस ने स्नैचरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खरड़ निवासी समिता ने कहा कि वह शनिवार को सारंगपुर बैरियर के पास घर जाने के लिए खड़ी थी। इतने में बाइक सवार दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में 400 रुपये, मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें