फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को बंधक बनाकर सामान से लदा ट्रक लेकर फरर

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बना सामान से भर मिनी ट्रक ले गए लुटेरे
विज्ञापन

-चंडीगढ़-अंबाला मार्ग मार्ग स्थित टी प्वाइंट के पास का मामला
-पुलिस ने कहा-मामला संदिग्ध, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग स्थित टी प्वाइंट के पास 10-12 लुटेरों ने शुक्रवार रात चालक को बंधक बनाकर समान से भरा टाटा 407 लेकर भाग गए। लुटेरे चालक की जेब से नगदी और मोबाइल भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

सतीश ने बताया कि उसका भाई राजकुमार निवासी मुबारकपुर अपना टाटा 407 (मिनी ट्रक) चलाता है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह टाटा 407 डेराबस्सी की एक कंपनी से लेकर अंबाला जा रहा था। सतीश के अनुसार, वह मिनी ट्रक लोड करके मुबारकपुर स्थित अपने घर चला गया और खाना खाने के बाद रात को अंबाला के लिए निकला। करीब साढे़ 9 बजे जैसे ही वह मुख्य मार्ग स्थित टी प्वाइंट लैहली के पास पहुंचा तो अचानक उसकी गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी को साइड में लगा कर वह टायर बदलने लगा। उस समय पास से गुजर रहे एक युवक को उसने स्टपनी बदलने के लिए मदद करने के लिए कहा। उसने बताया कि कुछ ही समय बाद करीब 10-12 युवकों उसके पास आए और उसके मुंह पर कपड़ा रख कर उसे चुपचाप चलने के लिए कहा। सतीश ने बताया कि इसके बाद उसे पकड़ कर मार्ग के किनारे लगे कीकरों के पेड़ से रस्सी से बांध दिया। उसकी जेब से करीब 3000 की नगदी निकाल ली और साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया। सतीश ने बताया कि राजकुमार के पास 6-7 लुटेरे उसके पास बैठ गए और कुछ गाड़ी लेकर अंबाला की ओर चले गए। जब तक आरोपी अंबाला पार नहीं कर गए तब तक वह मोबाइल पर उनसे बात करते रहे। इसके बाद लुटेरे राजकुमार की जेेब 50 रुपये डालकर रात करीब एक बजे उसे बांध कर भाग गए। उसने बताया कि जो लुटेरे उसके पास बैठे थे उनमें दो व्यक्ति प्रवासी (बईयां) टाइप की बोली बोल रहे थे, जबकि अन्य स्थानीय बोली बोल रहे थे। उनके जाने के बाद उसने जैसे-तैसे रस्सी खोल कर किसी के मोबाइल से घर पर लूट की सूचना दी। इसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। इस संबंध में नाहर चौकी लहैली की इंचार्ज अमनप्रीत बराड ने बताया कि मामला संदिग्ध है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें