480 नशीली गोलियों समेत एक काबू
कुराली। सिटी पुलिस ने एक युवक के पास से नशे के तौर पर प्रयोगी की जाने वाली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिटी पुलिस की एसएचओ संदीप कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी शेरगिल फार्म के पास चेकिंग कर रही थी। खरड़ की ओर से पैदल आ रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 480 गोलियां बरामद हुईं। युवक की पहचान पडियाला के गुरिंद्र सिंह के तौर पर हुई। गुरिंद्र इन गोलियों के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने गुरिंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया।