फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से यौन उत्पीड़त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना पुलिस ने सेक्टर-88 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने वाले दो भाइयों समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज सेक्टर-68 निवासी एक महिला की शिकायत पर किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 68 में रहती है। वह काम के लिए सेक्टर 88 पुरब अपार्टमेंट के एक फ्लैट में गई, जहां पर आरोपियों ने उसे घर के काम के बहाने बुला कर उसका यौन उत्पीड़न किया। वीरवार दोपहर उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे सेक्टर 88 में पुरब अपार्टमेंट में अपने फ्लैट में आने के लिए कहा। उसे कहा गया कि घर में पार्टी होने के कारण उन्हें घर के कामकाज के लिए उसकी जरूरत है। उसे शाम के समय आने के लिए कहा गया और मेहनताने के तौर पर 800 रुपये देने की पेशकश की गई। जब वह फ्लैट पर पहुंची तो देखा कि फ्लैट में लगभग 7 से 8 व्यक्ति मौजूद थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने काम करने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से वहां से निकली और पुलिस को सूचना दी। सोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलजीत सिंह उसके भाई जसप्रीत सिंह के अलावा और चार अज्ञान लोगों के खिलाफ धारा 342, 506 व 354 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किराए के फ्लैट में रह रहे थे और पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जागएा। जानकारी के मुताबिक पीड़िता शादीशुदा है और उसका अपने पति के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें