फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की काटी चूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में चढ़ रही महिला के हाथ से निकाली सोने की चूड़ी
विज्ञापन

- शनिवार दोपहर को फेज-आठ में हुई वारदात, पुलिस ने की नाकेबंदी, आरोपी महिलाएं नहीं लगीं हाथ
- लिफ्ट देने के बहाने लूटने वाला गिरोह फिर हुआ सक्रिय
- दो कार में सवार होकर आईं थी करीब छह महिलाएं
- बस में तीन महिलाएं पीछे और तीन आगे से हुईं थीं सवार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में लिफ्ट देने के बहाने गहने लूटने वाली महिलाओं का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार दोपहर को गिरोह की महिलाएं फेज-आठ में बस में चढ़ रही एक महिला के हाथ से दो तोले की सोने की चू्ड़ी निकालकर कार में बैठ फरार हो गईं। सूचना पाकर पुलिस अधिकारियों ने शहर में नाके लगा दिए लेकिन आरोपी महिलाओं का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने चूड़ी काटने वाली महिला को पहचान लिया है। पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बॉक्स
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दोपहर करीब एक बजे फेज-आठ स्थित पुराने बस स्टैंड के पास सवारियां बस में चढ़ व उतर रहीं थीं। वहां पर दो कारें पहले से खड़ी थीं जबकि आरोपी महिलाएं सवारियों के बीच में ही थीं। वह अकेली सवारियों को पहचान कर रही थीं। इसी बीच फेज-दस में रिश्तेदारी में आई महिला भिंदर कौर बस में चढ़ी तो कुछ महिलाएं अगले दरवाजे तो कुछ पिछले दरवाजे से चढ़ीं। महिलाओं ने भिंदर को घेर लिया और उसकी चूड़ी उतार ली। इसके बाद आरोपी महिलाएं तेजी से उतरकर कार की ओर दौड़ीं। कार चला रहे युवकों ने उन्हें पुलिस आने की बात कहते हुए जल्दी भागने को कहा। इसी बीच जब महिला ने अपना हाथ देखा तो उसकी दो तोले की सोनी चूड़ी गायब थी।
विज्ञापन

बॉक्स
युवती ने हाथ से छीनकर बचाया बैग
संदीप कौर नाम की एक युवती भी बस का इंतजार कर रही थी। युवती ने बताया कि उसने अपना कपड़ों वाला बैग वहां रखा था, तभी एक महिला ने उसका बैग उठा लिया। उसे लगा कि वह उसकी हेल्प करने लगी होगी, लेकिन वह बैग को लेकर आगे बढ़ रही थी। इसी बीच उसने अपना बैग छुड़वाया।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की वारदात
पहले भी इस तरह की वारदात शहर में हो चुकी हैं। फेज-छह बस स्टैंड पर कई महिलाओं को इस गिरोह ने अपना निशाना बनाया था। इसके बाद गिरोह के सदस्य पकडे़ गए थे। इसी तरह करीब 2015 में कुलदीप कौर सभरवाल नाम की महिला जोकि गुरुद्वारा सिंह शहीदां से माथा टेककर फेज-सात स्थित अपने घर जा रही थी, उक्त गिरोह ने उसे भी लिफ्ट देने के बहाने लूटने की कोशिश की थी। इस दौरान अमृतधारी महिला ने अपनी किरपान से हमला कर अपना बचाव किया था जबकि महिलाएं भागने में कामयाब रहीं थीं। बाद में सोहाना थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया था। साथ ही महिलाओं को पकड़ा था। इस मामले में महिलाओं को सजा भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें