फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौर में महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन

मोहाली। फेज-7 के गांव मटौर में एक महिला ने घर में फंदा लगा लिया। मृतका की पहचान रेखा (26) के रूप में हुई है। महिला का पति सेक्टर-82 में प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। रेखा की शादी साढ़े चार साल पहले हुई थी, उसके दो बच्चे हैं। इनमें एक साढ़े तीन साल और दूसरा एक साल का है। पता चला है कि वह कुछ दिनों से परेशानी में थी। सुबह घरवाला काम पर चला गया था। इसके बाद रेखा ने घर में फंदा लगा लिया। मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें