फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों में पैसे डलवाने के नाम पर ठगने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खातों में पैसे डलवाने के नाम पर ठगने वाला काबू
विज्ञापन

मोहाली। लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव उर्फ सोनू के रूप में हुई है। उसने गिरोह के मुख्य सरगना अंकुर के कहने पर कई बैंकों में खाते खुलवाए थे। साथ ही लोगों से धोखा कर उक्त बैंकों के खातों में पैसे जमा करवाकर ठगी करता था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चौदह मार्च तक रिमांड पर भेज दिया है। इस संबंधी पुलिस को फेज-नौ निवासी इंद्रजीत सिंह ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने फोन कर उसने बताया था कि वह एलआईसी से बात कर रहा है। उनकी पालिसी शाखा में चलती है, जिसका बोनस उन्हें दिया जाना है। ऐसे में वह बनता टैक्स बैंक में जाकर जमा कर दें। इसके बाद उसने आरोपियों के दिए तीन नंबरों पर सात लाख से अधिक की राशि जमा कर दी। जब बोनस की रकम नहीं आई तो उन्होंने एलआईसी के दफ्तर में जाकर पता किया तो मामले की पोल खुली। फिर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें