फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से घर लौट रही टीचर के पर्स से निकाले 3 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार को स्कूल से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही टीचर के पर्स से 3 हजार रुपये चोरी करके महिलाएं फरार हो गईं। पीड़ित महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिशनपुरा की रहने वाली सरोज कांता ने पुलिस को बताया कि वह सर्वहितकारी स्कूल चंडीगढ़ में बतौर टीचर के पद पर तैनात है। शनिवार दोपहर को करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद वह हल्लोमाजरा चौक से ऑटो में सवार हो गई। रास्ते में एयरपोर्ट चौक के पास 3 अन्य महिलाएं भी ऑटो में सवार हुईं। इनमें से एक महिला आगे की सीट पर ड्राइवर के साथ और 2 महिलाएं मेरे बाएं और दाएं बैठ गईं। शिकायत के अनुसार, सरोज जब पटियाला चौक पर पहुंची तो उसके पर्स में रखे 3 हजार रुपये गायब थे। जब तक उसे मामले का पता चला, तब तक आटो चालक सहित महिलाएं फरार हो चुकी थीं। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें