फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर हथियारों समेत तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल नाके पर हथियारों समेत तीन काबू
विज्ञापन

नए एसएसपी के आने के बाद सीआईए टीम की पहली कार्रवाई
आरोपी जगतपुरा और चंडीगढ़ के रहने वाले, पुलिस कर ही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने जगतपुरा से बाइक सवार तीन युवकों को हथियारों समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह निवासी जगतपुरा, राजिंदर कुमार व राकेश कुमार निवासी फेज-एक राम दरबार चंडीगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ सोहाना थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की।
सीआईए स्टाफ ने सूचना के आधार पर गांव जगतपुरा में रेलवे अंडरब्रिज के नीचे नाका लगाया। इस दौरान चंडीगढ़ नंबर की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर तीन नौजवान गुजरे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पीछे मुड़ने लगे। इसी बीच सीआईए स्टाफ ने आरोपियों को काबू कर लिया। जिक्रयोग है कि नए एसएसपी के पद संभालने के बाद सीआईए की टीम ने पहली बार कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने पंजाब में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन मेंबर को हथियार समेत काबू किए था जोकि बिहार से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
यह हथियार आरोपियों से हुए बरामद
बाइक चला रहे आरोपी रविंदर सिंह से 32 बोर का एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस बरामद हुए। रविंदर सिंह की निशानदेही पर नौ एमएम का एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें