फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी को पीटा, फिर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले विद्यार्थी को पीटा, फिर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
विज्ञापन

खरड़ के एक निजी स्कूल की घटना, संगठन उतरे विरोध में, संघर्ष की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। गांव बडाली में स्थित एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना पर विभिन्न संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस, प्रशासन तथा स्कूल प्रबंधकों को चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थी के साथ मारपीट करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न की गई तो वह संघर्ष शुरू कर देंगे।
पीड़ित विद्यार्थी के पिता जुझार सिंह निवासी गांव बडाली ने बताया कि बुधवार को उसके बेटे अर्शदीप सिंह के साथ उसी की कक्षा के पढ़ते कुछ लड़कों ने मिलकर बुरी तरह मारपीट की। उसके पेट में मुक्के मारे तथा कड़े से प्रहार करके उसे बेहोश करके फेंक दिया और उसकी पगड़ी उतारकर उसके बाल भी नोच दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके लड़के के साथ की गई मारपीट तथा उसे जाति सूचक शब्द बोलकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके उन्हें जलील किया गया है। गंभीर रूप से घायल अर्शदीप को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था परंतु वहां सही इलाज न होने के कारण उसको प्राइवेट अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जुझार सिंह ने स्कूल स्टाफ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की कि उसके लड़के के साथ मारपीट करने व जाति सूचक शब्द बोलकर वीडियो वायरल करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में करनैल जीत सिंह मोरिंडा, कर्मजीत सिंह प्रधान एसी ज्वाइंट एक्शन कमेटी, रघवीर सिंह बडाला प्रधान मजदूर एकता, दविंदर सिंह माछीपुर, कृपाल सिंह प्रधान डॉ. आंबेडकर भलाई मंच, शाम लाल प्रधान वाल्मीकि सभा तथा वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से मिलकर आरोपी विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रिंसिपल ने आश्वासन दिया है कि आरोपी विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना सदर खरड़ के इंचार्ज भगवंत सिंह ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।

प्रिंसिपल बोले- जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
प्रिंसिपल ओम प्रकाश ने बताया कि घटना वाले दिन वह स्कूल में हाजिर नहीं थे परंतु दूसरे दिन इस घटना को अंजाम देने वाले विद्यार्थी को स्कूल से निकाल दिया था और इस घटना की जांच करने के लिए कमेटी बना दी गई है जो जांच करके रिपोर्ट देगी और रिपोर्ट मिलने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इस रिपोर्ट में किसी अन्य विद्यार्थी की हरकत सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ द्वारा विद्यार्थी का इलाज करवाया जा रहा है।


फोटो कैप्शन- निजी अस्पताल में उपचाराधीन अर्शप्रीत सिंह अपने माता-पिता के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें