फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए कांस्टेबल से पूछताछ में खुलेंगे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

कार का असली मालिक विजिलेंस के लिए पहेली

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए सोहाना थाने के कांस्टेबल सुखविंदर सिंह को मंगलवार रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। इस दौरान आरोपी का रिमांड लेने के लिए विजिलेंस ने कई तर्क रखे। इस पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन के और रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी सुखविन्द्र सिंह के खरड़ स्थित घर से एक रिनोल्ट कार बरामद हुई है। इस पर एक टेंपररी नंबर लगा हुआ था। जबकि यह किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। आरोपी ने विजीलेंस को बताया कि उक्त व्यक्ति अमेरिका चला गया है। जिससे कार वह अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाई थी। हालांकि कार एजेंसी से कार मालिक का पता राजस्थान का लगा है। विजीलेंस अब इस तीन दिन के रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि यह कार आरोपी सुखविन्द्र सिंह के पास कैसे आई। जिक्रयोग है चार जनवरी को विजिलेंस ने जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव दुभाली निवासी गुरजीत सिंह की शिकायत पर हवलदार सुखविन्द्र सिंह को विजीलेंस ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी को सेक्टर-70 स्थित पार्किंग से दबोचा था। हवलदार ने गुरजीत सिंह की किसी केस में अदालत से जमानत करवाने में मदद करने बदले रिश्वत मांगी थी। आरोपी व शिकायतकर्ता से दस हजार मांग रहा था। सौदा छह हजार में हुआ था। तीन हजार आरोपी पहले ही ले चुका था। जब दूसरे तीन हजार लेने गया था। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें