फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : सेखनमाजरां पंचायत चुनाव में जीरकपुर में इलैक्ट्रीशियन का काम करने वाले को पड़ा महंगा..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- पांच लोगों ने मिलकर डंडों से की पिटाई, अस्पताल में होना पड़ा दाखिल
- पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर किया मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने मोहाली के गांव सेखनमाजरां के रहने वाले हैप्पी सिंह की शिकायत पर उसके अपने ही गांव के 5 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनकी पहचान सतनाम सिंह, माणक सिंह उर्फ मणका, गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी, चंद सिंह, लखबीर सिंह उर्फ लखी निवासी गांव सेखनमाजरां (सोहाना) मोहाली के रूप में हुई है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उनके घरों में जाकर छापेमारी शुरू कर दी है।
ये मामला बीते दिनों सूबे में पंचायत चुनाव से जुड़ा है, जिसमें गांव सेखनमाजरां में एक पक्ष के नेताओं के समर्थकों ने हैप्पी को उनके हक में प्रचार करने के लिए कहा, परन्तु उसने उनकी बात को न मानकर उलटा विपक्ष में खड़े हुए नेता को जितवाने में जोरशोर से चुनाव प्रचार किया। वहीं, आरोपियों को हैप्पी की यह बात पसंद नहीं आई, उन्होंने हैप्पी को मतदान वाले दिन अपने नेता के हक में वोट करने को कहा, जिसको भी हैप्पी ने मानने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर, आरोपियों को हैप्पी की यह बात अच्छी नहीं लगी, जिसकी रंजिश निकालने के लिए उन्होंने हैप्पी की पिटाई करके उसे सबक सिखाने का फैसला लिया। जबकि बीती 2 जनवरी को हैप्पी अपना काम खत्म करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस आ रहा था, जिसको रास्ते में मौजूद उक्त आरोपियों ने घेर लिया और डंडों से पिटाई करते हुए उसे गंभीर जख्मी कर दिया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बाद में हैप्पी को जीएमसीएच-32 में आगामी 2 दिनों तक दाखिल होकर इलाज करवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया मामला दर्ज
एसएचओ गुरजीत सिंह ने मोहाली का रहने वाला हैप्पी जीरकपुर में बतौर इलेक्ट्रिशियन काम करता है, जिसको उसके ही गांवों के उक्त लोगों ने बीती 2 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे मिलकर पिटाई कर दी। मारपीट में हैप्पी को गंभीर चोर्टें आइं, जिसके चलते उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाना पड़ा। कुछ दिनों तक अस्पताल में इलाज करवाने के बाद हैप्पी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसकी पड़ताल करने के बाद पुलिस ने उक्त 5 लोगों खिलाफ हैप्पी को जान से मारने और उसे तेजधार हथियारों की मदद से जख्मी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें